बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
14 जून 2020 रविवार
बेगूसराय जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत माध्यमिक, +2, पुस्तकालयाध्यक्ष, कम्प्यूटर, संगीत, आर्ट & क्राफ्ट शिक्षकों के बीच कोरोना जागरूकता के तहत साबुन, मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कार्यक्रम की सुरुआत YNN शिक्षक टीम के बैनर तले बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिला सचिव सुधाकर राय के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर BSTA के परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिले के युवा समाजसेवी प्रभाकर राय, BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, बछवाड़ा प्रखंड सचिव रविंद्र दास, शिक्षिका नेत्री बेनुजा कुमारी, युवा शिक्षक राघवेद्र कुमार मौजूद थे।
बछवाड़ा प्रखंड के रानी उच्च विद्यालय से इस कार्यक्रम की सुरुआत करते हुए BSTA के निवर्तमान जिला सचिव सुधाकर राय ने कहा कि इस कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपने एवं परिवार की सुरक्षा ही बचाव है। YNN टीम का प्रयास काबिलेतारीफ है, जिन्होंने इस मुश्किल दौड़ में अपने शिक्षक साथियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाने तथा उनके बीच जागरूकता के लिए मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन का वितरण करने का कार्य किया है।
BSTA के परीक्षा समिति के अध्यक्ष सह मटिहानी उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिवाकर सिंह ने कहा कि YNN शिक्षक टीम जिले के हर शिक्षक के साथ उनके सुख दुःख में साथ है। जिले के शिक्षकों के हर समस्याओं का समाधान करना एवं करवाना ही हमलोगों का कार्य है।
YNN टीम की संयोजक शिक्षिका नेत्री वेणुजा कुमारी ने कहा कि हमलोगों की टीम ने मैट्रिक मूल्यांकन के दौरान सभी सेंटरों पर कोरोना से बचाव एवं जागरूकता हेतु पूर्व में भी मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन का वितरण किया था। उसी कड़ी में अब जिले के सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जहाँ टीम के सदस्य जाकर अपने शिक्षक साथियों के बीच सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नारेपुर उच्च विद्यालय, में सामग्री का वितरण करते हुए जिले के युवा समाजसेवी प्रभाकर राय ने YNN शिक्षक टीम के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आज तक शिक्षकों को मैंने सिर्फ विद्यालय में पढ़ाते हुए देखा है। लेकिन आज शिक्षक अपने साथियों के लिए इस भीषण महामारी में कुछ कार्य कर रहे हैं। जो काबिलेतारीफ है। इससे शिक्षकों के साथ साथ समाज के हर तबकों का हौसला बढ़ेगा।
नगर सचिव रणधीर कुमार एवं शिक्षक राघवेद्र कुमार ने कहा कि आज “YNN शिक्षक टीम चली विद्यालय की और” कार्यक्रम के तहत बछवाड़ा प्रखंड के रानी उच्च विद्यालय से इसकी सुरुआत करते हुए उच्च विद्यालय नारेपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय फतेहा, उच्च विद्यालय चमथा में पहुँचकर अपने शिक्षक साथियों को मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन उपलब्ध करवाया। यह अभियान निरंतर जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों में जारी रहेगा।



