बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
13जून 2020 शनिवार
बिहार पुलिस के सिपाही विकास कुमार की मौत पिछले दिनों कटिहार में हो गई थी। आज जैसे ही विकास कुमार की शव गांव रजौड़ा आया पूरा गांव गमगीन हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। विकास की मौत से पूरे गांव शोक में डूब गए।
इस बीच विकास का शव गांव पहुंचते ही मातम सा माहौल छा गया और लोग विकास अमर रहे के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। हजारों की संख्या में लोग अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया की ओर कूच कर गए।
इस बीच एआईएसएफ के जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, रजौड़ा के पैक्स अध्यक्ष बलवंत राय, पूर्व मुखिया टुनटुन राय, रवि भूषण कुमार, विजय राय, लक्ष्मण कुमार सहित दर्जनों नौजवानों ने अपने ग्रामीण मृत विकास को श्रद्धांजलि अर्पित किया और सरकार से मांग किया कि विकास के मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी को कठोर से कठोर सजा दिया जाए।


