Fri. Mar 27th, 2026

बेगूसराय :: स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपा एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

13 जून 2020 शनिवार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय ईकाई के द्वारा आज स्थानीय जनप्रतिनिधिओं को मांग पत्र सौंपा गया।यह मांग पत्र बेगूसराय के सातों विधानसभा के विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद ,लोकसभा एवं राज्यसभा के प्रतिनिधि को सौंपा गया।

बेगूसराय में रह रहे जनप्रतिनिधिओं से मिलकर विभिन्न मांगों से रूबरू कराते हुए मांग पत्र सौंपा गया। वही बाहर रह रहे जनप्रतिनिधि को ईमेल के माध्यम से मांग पत्र दिया गया ।पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया कि इतनी कराई से संचालित एसटीइटी परीक्षा का रिजल्ट देने में अक्षम बिहार बोर्ड के अध्यक्ष को अविलंब कुर्सी से हटाया जाए तथा इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेबार पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच हो ।

विद्यार्थी परिषद अब सरकार की एक ना सुनेगी और यदि हम सड़क पर उतरने को मजबूर हुए तो स्थिति खराब हो सकती हैं । जिसके लिए वर्तमान की शिक्षा विरोधी सरकार जिम्मेवार होगी ।

प्रदेश कल्याण छात्रावास प्रमुख मुकेश कुमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के अंगी भूत इकाई जी डी कॉलेज में उद्घाटित उपकेंद्र को जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए, ताकि बेगूसराय के छात्र-छात्राओं के पेंडिंग प्रमोटेड रिजल्ट का पुनर्प्रकाशन यहीं से हो जाए ।

जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार व कार्यालय मंत्री विवेक कुमार ने बिहार सरकार से सख्त लहजे में यह मांग किया की किया कि कन्या उत्थान योजना की राशि जल्द से जल्द लाभुक के खाते में अंतरित किया जाए । वर्तमान की निकम्मी सरकार में उच्च शिक्षा की स्थिति तो धूल धूसरित हो ही गई है लेकिन सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ खिलवाड़ ना करें और शैक्षणिक अनियमितता समाप्त करें ।

नितिन कुमार व पिंटू कुमार ने कहा कि राज्यपाल जल्द से जल्द विश्वविद्यालय में स्थाई शिक्षाविद कुलपति की नियुक्ति करें व जी डी कॉलेज ओल्ड हॉस्टल का निर्माण शीघ्र हो। उपर्युक्त मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। मौके पर विक्रांत, नमन, सोनू आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed