बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
10 जून 2020 बुधवार
बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विडियो कांफ्रेंसिग के जरिए वर्चुअल सम्मेलन संवाद में हजाड़ों लोग भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री संजय झा, सांसद ललन सिंह, सांसद राज्यसभा आरसीपी सिंह, मंत्री विजेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस कोरोना महामारी में करीब 28 लाख बिहार के लोगों को दूसरे राज्यो से बिहार लाया गया है। सभी को कोरोटाइन सेंटर में रख कर अधिकतम लोगों को घर भेज दिया गया।
आज के तारीख में करीब एक लाख 21 हजार व्यक्ति ही करोटाइन सेंटर में हैं। अब हमारे राज्य के आए हुए लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। मनरेगा के द्वारा जल जीवन हरियाली के द्वारा हर घर जल नल के द्वारा रोड नली गली जैसी सरकारी सभी योजनाओं की जानकारी दी है।
नए उद्योगों और कारखानों की लगाने की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि अब बिहार में किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उसके लिए आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, राशन कार्ड की व्यवस्था, मकान की व्यवस्था, घर की व्यवस्था सभी पर काम चालू है।
शराबबंदी पर उन्होंने विस्तार से बताया। शराबबंदी से क्या-क्या फायदे हुए। घर में शांति हुई, महिलाओं को सम्मान मिला, बच्चों को अधिकार मिला। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरी 15 साल के शासन में रोड की क्या व्यवस्था थी आज 5 से 6 घंटे में बिहार के किसी कोने से किसी जगह लोग पहुंच सकते हैं। आज बिहार में बिजली करीब 22 घंटे से ज्यादा रहती है।
कुछ लोग लफड़ा झंझट मारपीट में लगे हैं हम लोग का काम है शांति रखना प्रेम बनाए रखना और आपस में प्यार करना । कुछ लोग अपराध की बात करते हैं हम लोग विकास की बात करते हैं। आज बिहार का नाम की चर्चा पूरे विश्व में पूरे हो रही है। सभी कार्यकर्ता को विस्तार से जानकारी दी गई और बताएं गया कि सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को आप घर घर बताने का काम करें।
मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वर्चुअल सम्मेलन संवाद में बेगूसराय महानगर के जिला कमेटी, सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर कमेटी, वार्ड अध्यक्ष ,176 बूथ अध्यक्ष और सचिव सभी ने वर्चुअल सम्मेलन संवाद को सुना। हजारों की संख्या में महानगर के जदयू कार्यकर्ता ने भाग लिया।
पूर्व एमएलसी रुदल राज ने कहा फिर से 2020 में नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बनेंगे जनता को अभी और विकास की आवश्यकता है। आज बेगूसराय महानगर के साथ-साथ बेगूसराय जिला खगरिया जिला ने भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया। हजारों हजारों की संख्या में लोग वर्चुअल संवाद सम्मेलन में भाग लिया।
महानगर के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी जिला कमेटी , सेक्टर अध्यक्ष,सेक्टर कमिटी, वार्ड अध्यक्ष और 176 के बुथ अध्यक्ष सचिव और महानगर के जदयू कार्यकर्ता को इस वर्चुअल सम्मेलन संवाद में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।


