Wed. Dec 24th, 2025

कसहा दियारा के किसानों के जमीन अधिग्रहण को लेकर सर्वदलीय बैठक में खोजा गया समाधान

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

10 जून 2020  बुधवार

आज कसहा दियारा के किसानों के जमीन अधिग्रहण को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें एनटीपीसी के पदाधिकारी, विधान परिषद रजनीश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार सिंह, भारतीय मजदूर संघ के सुनील कुमार एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया।

विदित हो कि पिछले दिनों कसहा दियारा के किसानों ने बेगूसराय के जिला अधिकारी से मिलकर, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल एवं माननीय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से वार्तालाप कर कर यहां की समस्याओं से अवगत कराया था।

आज उसी कड़ी में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में यह तय हुआ की किसानों के उपजाऊ कृषियोग्य जमीन को न लेकर वहीं पास में स्थित जो जमीन बंजर है। उसी पर निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव दिया गया है। पटना जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री से बात कर बंजर जमीन पर निर्माण करवाने की सलाह दी।

कसहा दियारा के किसानों के जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर संपूर्ण जिले के किसानों बुद्धिजीवियों व सामाजिक क्षेत्र के लोगों में जिस प्रकार से आक्रोश व्याप्त हो रहा था उसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि गण मामले पर इस अभियान को लेकर प्रयासरत हैं।

इस हेतु वरीय पदाधिकारियों समेत सुबे के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है। निकट भविष्य में मामले को किसानों के हित में रखते हुए विकास के कार्य को गति देने का भी काम किया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed