बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
10 जून 2020 बुधवार
बेगूसराय जिले में मुख्यमन्त्री नितीश कुमार का वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत संवाद कार्यक्रम में लाखो जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। संवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए उत्सुक कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया।
वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम के लिए विशेष जूम ऐप कोड सभी लिए पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया था। कार्यक्रम के संबंध में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बताया कि जिले में मुख्यमन्त्री का वीडियो संवाद कार्यक्रम अप्रत्याशित सफल रहा। जहाँ जद यु के सभी प्रकोष्ठ के साथियो ने जूम ऐप से जुड़कर मुख्यमन्त्री का संवाद सुन लाभान्वित हुए। मुख्यमन्त्री द्वारा दिए गए निर्देशो पर अमल करेंगे।
वहां मौजूद जिला सचिव मुन्ना महतो ने कहा कि जिले के बूथ के अध्यक्ष सचिव, 18 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, उनका कार्यकारिणी समिति, जिले के 229 पंचायत अध्यक्ष और कार्यकारिणी, जिले के सभी प्रकोष्टो के प्रखंड कार्यकारिणी, नगर निगम नगर पंचायत, जिला कार्यकारिणी सहित पार्टी के सभी क्रियाशील साथियो ने ऐप से जुड़कर ओजस्वी मुख्यमन्त्री का संवाद सुना।
जहाँ कार्यकर्ताओ को संबोधित कर मुख्यमन्त्री ने बताया की हमारा लक्ष्य है बिहार को विकसित राज्य बनाना। आप क्रियान्वित सात निश्चय योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी महती योजनाओ का प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाने की बात कही। वही मुख्यमन्त्री ने संवाद में कहा कि कोरोना महामारी में कोरेंटाइन केन्द्रो पर अन्य राज्य के अपेक्षा बिहार में हर संभव बेहतर व्यवस्था प्रवासियों को दिया गया।
वही उनके लिए गाव मे ही सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है। बिहार के श्रमिको को अब पलायन की आवश्यकता नही, उनके स्किल के अनुसार बिहार में रोजगार मुहैय्या होगा। वही आगामी विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर कार्यक्रताओ को मुख्यमन्त्री ने टिप्स दिए।
वहां मौजूद राकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए सभी सीटो पर जीत दर्ज करेगा और पुनः शानदार जित के साथ मुख्यमन्त्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। युवा जदयू बेगूसराय के कार्यकर्ता इस विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगें ।
इस क्रम में युवा जदयू के सोशल मिडिया प्रभारी जय किशन चौधरी, माधव कुमार, ज्योतिष सिंह सहित अमन कुमार मौजूद थे।

