Mon. Feb 9th, 2026

राजद व यादव सेना के कार्यकर्ताओं नें जदयू विधायक का फुंका पुतला

 

बछवाड़ा-बेगूसराय ::–

राकेश यादव :-

9 जून 2020 मंगलवार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व  प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ अपशब्द के साथ-साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किये जाने पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ता व राष्ट्रीय यादव सेना के आह्वान पर बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में मटिहानी विधायक नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह का पुतला दहन किया।

राजद कार्यकर्ताओ ने पुतला को बैंक बछवाड़ा बाजार होते हुए बछवाड़ा बाजार के रास्ते रेलवे लोहिया मैदान पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने मटिहानी विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान राजद के युवा प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार प्रतिपक्ष के नेता के खिलाफ मटिहानी विधायक के द्वारा अपशब्द व जाति सूचक शब्द का प्रयोग निंदनीय है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि जल्द ऐसे विधायक को पार्टी से निष्कासित नही किया गया तो राजद कार्यकर्ता आंन्दोलन करने को बाध्य हो जाऐगे। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय यादव सेना के जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार यादव, राम उदीत यादव, राजद के दीपक सिंह यादव, विष्णुदेव सहनी, उदय कांत चौधरी, उपेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर राम, शिव दत्त पंडित, सुजीत कुमार, अंकेश कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed