Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय :: लाभांश वितरण सह सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार का उद्घाटन

 

मंसूरचक (बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

9 जून 2020 मंगलवार

मंसूरचक(बेगूसराय) प्रखंड के फरछीवन दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ बरौनी डेयरी के द्वारा समिति की ओर से सोमवार को 300 किसानों के बीच 2015 – 19 के लाभांश 626998.00 रूपये को सहकारी महापुरुषों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

दुग्ध उत्पादकों को मूल्यांतर एवं विभिन्न निधियों से
फ्रीज, अलमीरा, साईकिल, मिक्सचर मशीन, कुकर एवं स्टील मिल्क केन सभी उत्पादकों को सम्मान पूर्वक मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विजय शंकर सिंह ने किसानों के बीच बोनस वितरित करते हुए कहा कि सुधा डेयरी ने दूध के उत्पादन में पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मदद से पशुपालन विभाग बरौनी डेयरी विकास के लिए दुधारू पशु खरीदने के लिए उन्हें कुछ प्रतिशत अनुदान पर लोन उपलब्ध करा रहा है।

वही बछवाडा़ विधायक रामदेव राय ने कहा कि दुग्ध उत्पादन आज के दौर में बहुत जरूरी हो गया है। आज के दौर में कृषि एवं पशुपालन आय का बेहतर स्त्रोत है। बरौनी डेयरी हर हमेशा किसानों की हित की लड़ाई लड़ते आ रही है। वही किसानों को जागरूक होना होगा।

समय-समय पर बरौनी डेयरी किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया करता है। साथ ही बरौनी डेयरी किसानों की रीड है।

उपस्थित व्यक्ति समिति के अध्यक्ष शुधीर कुमार राय उर्फ मुन्ना गोविंदपुर 2 मुखिया, सचिव दिपक कुमार राय, एस आर मिश्रा, एमडी दुग्ध संघ बरौनी, उप महाप्रबंधक आरके सिंह, शिव प्रकाश गरीब दास बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस, राम भज्जन सिंह निदेशक मंडल सदस्य दुग्ध संघ बरौनी, बीना देवी, दीपक कुमार निर्देशक मंडल सदस्य, राजीव रंजन पथ प्रभारी, संजीव कुमार राय, पथ प्रभारी, दशरथपुर दुग्ध संघ समिति के सचिव अमित ईश्वर, विरेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, मणीतेश चौधरी आदि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed