Fri. Mar 27th, 2026

भोजपुर :: बालू कम्पनी द्वारा स्टाक पर रोक लगाने के विरुद्ध, कारोबारियों ने जाहिर किया रोष

भोजपुर (कोईलवर) ::–

बबलू कुमार ::-

09 जून 2020 मंगलवार

भोजपुर जिले में ब्रांडसन बालू खनन कंपनी के मनमानी के चलते, जिले के सभी बालू कारोबारियों के द्वारा कोईलवर प्रखंड के बहियारा हाता में एक बैठक किया।

बैठक का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव ने किया। बैठक के बाद बबन यादव ने बताया कि जब से बालू खनन कम्पनी ब्रांडसन के द्वारा सोन नदी में बालू खनन का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के द्वारा बालू खनन नीति को नजरअंदाज कर बालू खनन का काम किया जा रहा है। वही आज बालू खनन कंपनी के द्वारा बालू खनन में लगे शिक्षित बेरोजगार रोजगार के लिए खनन विभाग के द्वारा स्टॉक का लाइसेंस बना कर बालू स्टॉक और बालू की बिक्री करते हैं।

लेकिन ब्रानसन बालू कंपनी के द्वारा इस पर भी रोक लगा दिया गया। जिससे सैकड़ों शिक्षित नौजवान बेरोजगार हो गए हैं । जिससे बालू स्टॉक करने वाले कारोबारियों में रोष व्याप्त है। बालू कारोबारियों ने बालू कम्पनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कम्पनी मनमाने तरीके से बालू स्टॉक कर रही है और मानक गहराई से ज्यादा खनन कर रही है। जिससे पर्यावरण पर इसका दुष्परिणाम प्रभाव हो सकता है।

भोजपुर जिले के कोईलवर एवं संदेश प्रखंड में आए दिन बालू खनन माफिया, भोजपुर खनन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से हजारों ट्रक अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है। जिसमें संदेश एवं कोईलवर प्रखंड के सभी बालू घाटों से अवैध रूप से दिन में खुलेआम बालू खनन कर अवैध ढुलाई हो रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन, जिला खनन पदाधिकारी इस अवैध रूप से हो रही बालू खनन में प्रत्यक्ष रूप से संलिप्त है।

आपको बताते चलें कि कोईलवर प्रखंड के बिशुनपुर, भगवतपुर, जलपुरा बालू घाट के बगल से रोज 100 ट्रक अवैध रूप से बालू लोडिंग कर प्रतिदिन बालू की ढुलाई कर रही है। साथ ही संदेश प्रखंड का भी नारायणपुर, बचरी, नानसागर, सारिपुर, नसरतपुर बालू घाट के साथ अन्य बालू घाटों से भी अवैध रूप से बालू धुलाई की जा रही है।

इस संबंध में संदेश एवं कोईलवर प्रखंड के ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बतलाया कि अखगाव बाजार के समीप हाई स्कूल के पीछे रोज 500 से 600 अवैध रूप से बालू ओवरलोडिंग करके ट्रक बालू की ढुुलाई करता हैं। लेकिन भोजपुर जिला खनन पदाधिकारी एवं भोजपुर जिला प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है। साथ ही अवैध रूप से बालू की हो रही खनन के चलते प्रतिदिन जाम लगा रहता है। जिससे आने जाने वाले को काफी परेशानी होती है।

बालू खनन माफिया के डर से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त रहता है साथ ही बालू खनन माफिया के डर से कुछ बोल नहीं पाते हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन ,भोजपुर जिला खनन पदाधिकारी एवं भोजपुर जिला प्रशासन इस पर मौन है।

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बताया कि भोजपुर जिला प्रशासन, जिला खनन पदाधिकारी इसी रास्ते से आते जाते हैं लेकिन अवैध रूप से बालू की हो रही खनन एवं ढुलाई पर कोई करवाई नहीं किया जाता है।

इसके साथ ही भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष कम्पनी के द्वारा बालू स्टाक में मनमानी के विरुद्ध लिखित आवेदन सौंपने की बात कहीं है। कारोबारियों ने बताया कि ब्रॉडसन द्वारा लिए गए लाइसेंस पर एक घाट में करीब 60 लोग मिलकर बालू स्टॉक का काम करते हैं। जिससे उनका जीवन यापन होता था।

2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुवे केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन लग जाने से सभी घाट बन्द हो गए। जिससे पूँजी फंसने के अलावा भूखों मरने जैसी नौबत आ गयी। बालू खनन कारोबारियों के द्वारा लिखित आवेदन में कहा कि अगर कम्पनी इस पर विचार नही करती तो आगामी 11 जून को कोईलवर अब्दुल बारी पुल एवम चांदी मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा।

इस मौके पर सन्देश विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव, मिथलेश यादव, बीरेंद्र कुमार सिंह, बिजय पाण्डेय, मिंकू सिंह, सतीश सिंह, धनंजय सिंह, मनोज मास्टर के साथ दर्जनों कारोबारी मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed