सारण-छपरा कार्यालय ::–
7 जून रविवार ::–
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
गंगा में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत 
राणा परमार अखिलेश, छपरा (सारण )
सारण ज़िलान्तर्गत
दिघवारा थानाक्षेत्र के मलखाचक गांव में शनिवार के दिन गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
मृतक मलखाचक निवासी कृष्णा राम का 25 वर्षीय पुत्र रामु कुमार बताया जाता है।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार की संध्या गंगा नदी में नहाने गया था, उसी दौरान गहरे पानी मे जाने के कारण डूबने लगा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर दिघवारा थानाध्यक्ष मिहिर कुमार और अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा, मुखिया सुधीर सिंह मौके पर पहुँचकर गोताखोर की मदद से शव निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन देर रात तक कोई सफलता हाथ नही लगा। पुनः रविवार की सुबह में प्रशासन की मौजूदगी में एक बार फिर गोताखोर रमन साहनी द्वारा शव की तलाश शुरू की गई, थोड़ी देर में ही शव को खोज लिया गया।
शव मिलने के बाद मृतक के पूरे परिवार में कोहराम मच गया।घर के सभी लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। स्थानीय मुखिया सुधीर सिंह ने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

