Fri. Mar 27th, 2026

भाकपा माले की बैठक, किसानों और प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की सरकार से मांग

मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

7 जून 2020 रविवार

नावकोठी के महेशवारा पंचायत के बभनगामा मे पूर्व मुखिया भाकपामाले जिला कमिटी सदस्य कामरेड शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे बैठक हुई।

कामरेड शैलेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा लाकडाउन के दौरान नितिश मोदी सरकार कोरोना महामारी को नियंत्रित करने मे पूरी तरह विफल रही है। वही स्वास्थ्य व्यवस्था सही नही रहने के कारण लोगो की मौत हुई है।  भुखमरी से भी मौत हो रही है वही आपराध तेजी से बढा है। आपराधियो को गिरफ्तार करने के बदले पुलिस प्रशासन संरक्षण दे रहा है। जिससे गांव पंचायत मे आपराधियो के हौसले बुलंद दिखाई दे रहा है। आम आदमी भय और दहशत मे जिदंगी जी रहे है।

बैठक मे महेशबरा वाड 8 के निवासी चालक विजय सहनी हत्याकांड की तीखे शब्दो मे निन्दा की गई। हत्या मे संलिप्त आपराधियो की अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की और आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और आपराधियो के द्वारा मुकदमा वापस लेने की धमकी के संदर्भ मे थाना मे दिये गए आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए पिडित परिवार को सुरक्षा की गारंटी की बात कही है।

जिला प्रशासन राज्य सरकार से नावकोठी थानाध्यक्ष की अकर्मण्यता पर कार्रवाई की मांग की है। कामरेड शैलेन्द्र सिंह ने फ्री मे 6 माह तक प्रति आदमी 10 किलो आनाज देने। स्वयं सहायता समूह मे शामिल सभी गरीब महिलाओ की और किसानो को कर्ज माफ करने एव मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरो को रोजगार मुहैया कराने और कोरोना की जांच अधिक से अधिक करने और समुचित इलाज करने की मांग की।

बैठक मे राजेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, नंदन ताती, बिरंची सहनी, दीपक कुमार, रामप्रवेश महतो आदि लोग शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed