बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
7 जून 2020 रविवार
आज आम आदमी पार्टी के बैनर तले सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जिला कार्यालय पर राज्यव्यापी आह्वाहन के तहत जिला संग़ठन सचिव अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में धरना दिया गया।
धरना में आए कार्यकर्ताओं ने — प्रवासी श्रमिक बिहार का बेटा है इन्हें चोर कहने वाले को बर्खास्त करो। मेरे बेटे को कहता चोर, नीतीश कुमार गद्दी छोड़। के नारों से कार्यक्रम का आगाज किया।
धरना को संबोधित करते हुए जिला संग़ठन सचिव अभिषेक जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरो को चोर, डकैत और अपराध बढ़ाने के जिम्मेदार बताने वाले बयान को आम आदमी पार्टी नीतीश-मोदी सरकार की घोर निंदा करती है। इस निर्गत पत्र से नीतीश सरकार की घृणित सोच और प्रवासी मजदूर नफरत की मंशा स्पष्ट हो गई।
महिला जिलाध्यक्ष डॉ मीरा सिंह ने कहा कि पहले तो नीतीश कुमार हमारे प्रवासी मजदूर को लाने से मना कर दिये। किन्तु आम आदमी पार्टी के सहयोग से प्रवासी मजदुर जब अपने घर बिहार आये तो सरकार ने उन्हें चोर एवं अपराधकर्मी की संज्ञा दी। नीतीश सरकार अगर मजदूरो को रोजगार नही दे सकती है तो गद्दी छोड़ दे, मजदूरो को अपराधी कहना बंद करें।
नगर जिलाध्यक्ष अमरजीतशरण सिन्हा ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार ने बिहार को पूरे देश में बदनाम कर रखा है, वे लोगों को मजबूर करके मजदूर बनाते हैं। ऐसी सरकार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस मौके पर सुरेश पासवान, मो शमीम, पिंटू, रामाश्रय महतो, डॉ राजीव कुमार, डॉ आर. के.सिंह, मृत्युंजय, पंकज आदि मौजूद थे।


