सारण – 6 मई , शनिवार ,
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
वर्चुअल रैली बिहार जनसंवाद की तैयारी पूरी, लाखों लोगों से ज्यादा इस रैली का बनेंगे हिस्सा – राम दयाल शर्मा 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने जिले के सारे विधानसभा बूथों, शक्ति केंद्रों ,मंडलों ,का दौरा करने के बाद समीक्षा की और अपने सारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और शक्ति केंद्र प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों ,मंडल प्रभारियों ,प्रमुख भाजपा नेताओं विधायकों ,सांसदों ,के साथ समीक्षा करने के बाद बताया की सारण जिले से लाखों लोगों से ज्यादा कार्यकर्ता आम जनता इस वर्चुअल बिहार जनसंवाद रैली का हिस्सा बनेंगे। वर्चुअल रैली एक नया इतिहास बनाने जा रही हैं जिला अध्यक्ष ने सारण के आम जनता से इससे इस वर्चुअल बिहार जनसंवाद रैली का हिस्सा बनने की अपील भी कि हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सारे जिले में आम जनता एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नेताओं आदि को भारतीय जनता पार्टी सोशल प्लेटफॉर्म के सारे लिंक उपलब्ध करा दिए गए इन्हीं लिंकों के माध्यम से सारे बूथों पर शक्ति केंद्रों पर मंडलों में हजारों जगहों पर देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का 7 जून को रविवार शाम को 4:00 बजे सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे सारे कार्यकर्ता आमजन जुड़ेंगे। इस बार सारण एक नया इतिहास बनाने जा रहा है वर्चुअल जनसंवाद रैली को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में बहुत हीं उत्साह हैं। यह रैली बिहार के भविष्य को तय करने जा रही है। विवेक कुमार सिंह तथा श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि इसका फेसबुक लिंक कार्यकर्ता से लेकर आमजन भी अमित शाह जी के भाषण को सुन सकेंगे और यह लिंक पूरे सारण में आमजन से लेकर कार्यकर्ताओं तक पहुँचा दिया गया हैं। यह रैली अद्भुत एवं इतिहास बनाने जा रही है।

