Fri. Mar 27th, 2026

बेगूसराय :: 25 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन, किशोर कुमार बने विश्वविद्यालय संयोजक एवं सोनी कुमारी बनी सह संयोजक

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

5 जून 2020 शुक्रवार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की शैक्षणिक स्तर दिन व दिन गिरता जा रहा है उस दौर में राज्य सरकार अभी तक महीनों बाद भी स्थाई कुलपति को बहाल नहीं कर पाया है। जिससे विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय आर्थिक दोहन शोषण का अड्डा बन कर रह गया है।

महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों में बच्चे सिर्फ नामांकन कराने एवं फार्म भरने ही पहुंचते हैं। पढ़ाई से संबंधित किसी भी तरह का काम इन जगहों पर नहीं हो पा रहा है। एलएनएमयू के किसी भी अंगीभूत महाविद्यालय में क्लास नहीं होता है। इन तमाम सवालों को लेकर नई संयोजन समिति विश्वविद्यालय स्तर पर जोरदार आंदोलन करने के लिए छात्रों को गोलबंद कर रही है। उपर्युक्त बातें विश्वविद्यालय इकाई की कल की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग कर नई 25 सदस्य कमेटी के गठन के बाद बेगूसराय से संगठन के जिला मंत्री किशोर कुमार को विश्वविद्यालय संयोजक एवं सोनी कुमारी को सह संयोजक बनने पर सम्मान समारोह के मौके पर बधाई देते हुए एआईएसफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा एवं बेगूसराय संगठन के जिला अध्यक्ष सजग सिंह संयुक्त रूप से कहा।

ज्ञात हो कि कल दिनांक 4 जून 2020 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इकाई की बैठक जूम ऐप के जरिए बेगूसराय के जिला अध्यक्ष सजग सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर 25सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बेगूसराय संगठन के जिला मंत्री किशोर कुमार को विश्वविद्यालय संयोजक एवं सोनी कुमारी को सह संयोजक बनाया गया।

समारोह के मौके पर संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष रामागार सिंह, जीडी कॉलेज पूर्व महासचिव अमरेश कुमार, जीडी कॉलेज महाविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, अनंत कुमार एसपीएसएस कॉलेज प्रतिनिधि बसंत कुमार, महिला कॉलेज अध्यक्ष अप्सरा कुमारी, सोनी कुमारी, मुकेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed