Tue. Feb 10th, 2026

दिल्ली में वैश्य पुत्र आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपने पर सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, हुआ हर्षित

सारण –  छपरा कार्यालय , 4 जून , गुरुवार ,

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

दिल्ली में वैश्य पुत्र आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपने पर सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, हुआ हर्षित

वैश्य महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विगत दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की अनपेक्षित हार के बाद नए सामाजिक समीकरण बनाते हुए मनोज तिवारी के जगह पर वैश्य पुत्र आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा छपरा की ओर से खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बदले परिवेश में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा साहेब ने वैश्यों पर भरोसा करके दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बनाकर समूचे वैश्य समाज को जो सम्मान देने का काम किया है उससे समूचा वैश्य समाज हर्षित है। महासभा के उपाध्यक्ष डॉ हरिओम प्रसाद ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की नियुक्ति पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज के रहने वाले आदेश गुप्ता ने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत महज 3 साल पहले करते हुए भी दिल्ली में मंडल अध्यक्ष के पद से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद तक का सफर बड़े ही रोमांचकारी तरीके से तय किया है। इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। महासभा के महासचिव छठोलाल प्रसाद ने अपनी खुशी को प्रदर्शित करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी कई जिम्मेदारियों को संभालते हुए इस पद पर पहुंचना आदेश गुप्ता की काबिलियत को दर्शाता है। इनके कुशल नेतृत्व में दिल्लीवासियों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ेगा तथा इनके मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा का भविष्य उज्जवल होगा मुझे पूरा विश्वास है। उन्हें बधाई देने वालों में वीरेंद्र साह मुखिया, डॉ हरिओम प्रसाद, छठी लाल प्रसाद , विद्यासागर विद्यार्थी, अजय प्रसाद एलआईसी, संतोष कुमार शर्मा, डॉ इंद्रकांत बबलू, डॉ सुनील प्रसाद, ब्रह्मदेव नारायण ज्ञानी,कन्हैया कुमार, राजेश कुमार बम, चंदन प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता डीओ एलआई सी, राम नारायण साह, ललन कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्णा शर्मा , संजीत कुमार नंची, राजकुमार गुप्ता, शंभू गुप्ता, गुड्डू कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार शर्मा, निखिल कुमार , जनार्दन प्रसाद, जयचंद प्रसाद ,महेश प्रसाद, रवि रंजन गुप्ता, विंध्याचल प्रसाद, शिक्षक बृज बिहारी प्रसाद, सुशील कुमार, राजेश प्रसाद, पिकु कुमार गुप्ता, सत्यम गुप्ता, संतोष कुमार, विष्णु गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता, बबलू गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, मिथिलेश प्रसाद, पी के गुप्ता, राणा प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, शीला साह, मोहन कुमार, शैलेश साह, दिनेश साह, ललन शाह, अजीत कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रसाद गुप्ता ,अशोक प्रसाद गुप्ता, बिंदेश्वर प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, लल्लन प्रसाद, मुन्नालाल गुप्ता आदि प्रमुख हैं।

Related Post

You Missed