वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
3 जून 2020 बुधवार
वीरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा गोलीमार आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार डीह निवासी मंटुन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार ने आज बुधवार को अपने कनपट्टी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मंतोष का थाना क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पूर्व दोनों घर से फरार भी हुये थे। उस समय पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर घर भेज दिया गया था।
उसे आज बुधवार को खबर मिली कि उसकी प्रेमिका की मृत्यु हो गयी है। इसी बात को ले उसने अपने रूम में कनपट्टी में गोली मार ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
परिजनों द्वारा उसके शव को आनन-फानन में जला दिया गया। वीरपुर पुलिस उसके घर पर जाकर मामले की जांच कर रही है।

