कुव्यवस्था का विरोध करने पर सीओ ने चलवाया डंड
वीरपुर-बेगूसराय ::–
03 जून 2020 बुधवार
वीरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय वीरपुर मे कोरोना वायरस को लेकर बने कोरंटीन सेंटर पर रह रहे आक्रोशित प्रवासी मजदूरो ने घटिया भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांगो को लेकर कोरंटीन सेंटर पर जमकर हंगामा मचाया।
साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोरंटीन सेंटर पर बुधवार को प्रवासी मजदूर ने आरोप लगाया कि जला हुआ रोटी, कच्चा रोटी मुहैया की जा रही है। जिसका विरोध प्रवासी मजदूरो के द्वारा की गयी।
हंगामे की सूचना पाकर वीरपुर अंचल के सीओ नवीन कुमार चौधरी ने मध्य विद्यालय वीरपुर स्थित कोरंटीन सेंटर पर पुलिस बल को बुलाकर हंगामा कर रहे कुछ मजदूरो पर डंडा चलवा कर मामले को शांत करने की कोशिश की गयी । इस घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई ।
समाजसेवी सह चिकित्सक मोहम्मद हसमत, जिला पार्षद सुल्ताना बेगम ने मजदूरो को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया। साथ ही मजदूरो के साथ इस तरह की कारवाई की निंदा की है।
इस संबंध मे सी ओ नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि लाठीचार्ज नही हुआ है। मजदूरों को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया है। प्रवासी मजदूरो को नियम के मुताबिक ही सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक सुविधा प्रदान की जा रही है।


