मंझौल बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
2 जून 2020 मंगलवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज
मंझौल के शहीद होमगार्ड जवान राजबर्धन रंजन के परिवार वालों से मिलकर उनके दर्द को साझा किया।
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा देने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने सरकार को पूरी तरह से विफल बताया साथ ही उन्होंने सरकार से माँग किया कि शहीद परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी दे।
मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव सह महिला नेत्री संजु प्रिया,रालोसपा के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, मीडिया प्रभारी विधान प्रिय रंजन, प्रदेश सचिव हरे कृष्ण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकेश सिंह, जिला प्रधान महासचिव रविन्द्र सिंह, महिला नेत्री सुनीता कुमारी, ललन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

