Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय वीरपुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने विक्रम पोद्दार के परिजनों से की मुलाकात

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

2 जून 2020 मंगलवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को वीरपुर प्रखंड के पर्रा गाँव पहुँच कर विक्रम पोद्दार के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विक्रम पोद्दार के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सही न्याय मिले सके, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच की माँग हम मुख्यमंत्री एवं प्रशासन से करते हैं। जरूरत पड़े तो मानवाधिकार आयोग में भी इस मामले को उठाया जा सकता है। स्थानीय पुलिस पर आम लोगों का भरोसा इस घटना से उठ चुका है।

 

इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव सह महिला नेत्री संजु प्रिया, रालोसपा के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, मीडिया प्रभारी विधान प्रिय रंजन, प्रदेश सचिव हरे कृष्ण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकेश सिंह, जिला प्रधान महासचिव रविन्द्र सिंह, महिला नेत्री सुनीता कुमारी, ललन कुमार, रामशोभा महतो, राजेश राणा, अनिल कुमार गुप्ता, पवन कुमार, छात्र नेता ऋषभ कुमार आदि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed