Fri. Mar 27th, 2026

छपरा :: प्रवासी मजदूरो को मिल रहा है काम।प्रवासियों में ख़ुशी की लहर।सरकार की हो रही है संकल्प पूरी

सारण-छपरा कार्यालय ::–

2 जून, मंगलवार

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज

प्रवासी मजदूरो को मिल रहा है काम।प्रवासियों में ख़ुशी की लहर।सरकार की हो रही है संकल्प पूरी

छपरा(सारण) जिले नगरा प्रखंड के डुमरी पंचायत के गोपालपुर गाव में बाहर से आए प्रवासी मजदूरो के सरकार के निर्देश के आलोक में मनरेगा योजनान्तर्गत काम मुहैया किया जा रहा है।

जिससे प्रवासी मजदूरो में ख़ुशी की लहर है। स्थानीय बीडीसी शिला देवी के द्वारा उक्त कार्य को अपने देख रेख में 9 लाख से ऊपर की योजना से गोपालपुर पोखरा का जीर्णोद्वार कराया जा रहा है।

जहाँ काम पाकर प्रवासी मजदूर बहुत खुश है कि विगत दो त्तीन माह से बेरोजगार रहने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पर रहा है। उन्हें घर गाव में काम मिल रहा है।

वही नागरा प्रखड के जद यू संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन से आर्थिक तंगी झेल रहे प्रवासी मजदूरो के लिए रोजगार देकर मुख्यमन्त्री नितीश कुमार अपने किए गए वादे को पूरा कर रहे है।

प्रवासियों को किसी तरह का दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें उनके गाव में हर तरह की सहूलियत उपलब्ध सरकार करा रही है। उन्हें विशेष खाद्यान्न ,कृषि योजनाओ का लाभ सहित अन्य सुविधाए मुहैय्या कराइ जा रही है।

कोरोना वैश्विक महामारी में श्रमिक वर्ग को ज्यादा  परेशानी उठानी पड़ी है। जिसे सरकार प्रवासियों के प्रति सहानुभूति है और विशेष संज्ञान में है।

Related Post

You Missed