न्यूज़ डेस्क ::–
पटना, चांगर ::–
31मई रविवार
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कायस्थ कल्याणकारी सभा,पंजीकरण संख्या- बार/09637/19के कोर कमेटी के निर्णय अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय कुमार अम्बष्ट ने दस राज्यों बिहार, झारखणड़, पश्चिम बंगाल, उतराखण्ड, उत्तर प्रदेश, उङिसा, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ की सूची जारी की।
संजय कुमार अम्बष्ट ने सूची जारी करते हूए कहा कि लें शपथ बंद हो तंबाकू उपयोग, जवानी में ही मौत का है कारण। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का हैं कारण ।मेरी स्वरचित लघु नाटक का मंचन में जीवंत अभिनय हो तो नशा के दुष्परिणाम को देखते हुए आपके रूह कांप जायेंगे कि किस तरह नशा आदमी के इह लीला को लील जातीं हैं ।समाज सेवा के लिए समर्पित मैं अपने पिता पर स्वरचित कविता “स्वर्गीय ब्रजभूषण प्रसाद के प्रति”
आपके सभक्ष पेश है-
“स्वर्गीय ब्रजभूषण प्रसाद के प्रति”
– संजय कुमार अम्बष्ट
त्याग भरा जीवन महान था
समाज वास्ते जीना उनका काम था
चेहरे पर हमेशा खुशी का भाव था
जीवन के प्रति उनका बङा लगाव था।
खुशियों सबों में बाँटते थे
गम को केवल वो पीते थे
गम में भी खुश रहते थे
सहर्ष गम को वो झेलते थे।
नौकरी बाईस को दिये
बदले में गम को पीये
मिलनसार, सादगी, शीलता महान था
उत्साहपूर्ण जीवन उनका बेलगाम था।आर्थिक तंग वो रहते थे
आर्थिक मदद फिरभीलोगोंकोकरते थें
श्राद्ध, विवाह, जीविका वास्ते खङे थे
छलकाशिकार वोअंततोगत्वा बनतेथे।क्रोध, घमंड, ईर्ष्या को न संगीन बनाये
जीवन को हमेशा रंगीन बनाये ।
जाति, संप्रदायवाद के कट्टर दुश्मन पीड़ित,शोषितकेपरम शुभचिंतकथे
20अक्तूबर को देहावसान हो गया
मरकर भी अमर उनका नाम हो गया।
दर्शकोंके आग्रह पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार अम्बष्ट ने स्वरचित, निर्देशित आदर्श पुरुषार्थ पर आधारित एकल अभिनय नाटक “पुरुषस्य चरित्रंम “की 376वी ऑनलाइन प्रस्तुति किया ।
दस राज्यों की सूची जारी सूची में उतराखण्ड में राजीव कुमार सक्सेना को उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, झारखणड़ में अभय कुमार सिन्हा को झारखंड उपसचिव, शोभा सहाय को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, अखौरी मनोज कुमार सिन्हा को झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री,रवि रंजन कुमार श्रीवास्तव को झारखणड़ प्रदेश कोषाध्यक्ष, दिल्ली में विकास कुमार श्रीवास्तव को दिल्ली प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, उङिसा में प्रदीप कुमार पटनायक को उङिसा प्रदेश अध्यक्ष, गुजरात में अविन कुमार मेहता को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष, राजेश कुमार खरे को गुजरात प्रदेश प्रमुख महासचिव, छत्तीसगढ़ में विनोद प्रसाद जी को छत्तीसगढ़ संरक्षक, अमित कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ उपसंरक्षक, प्रदीप सिन्हा को छत्तीसगढ़ उपसचिव, पश्चिम बंगाल में सिद्धार्थ विश्वास को पश्चिम बंगाल उपाध्यक्ष ज्येष्ठ, उत्तर प्रदेश में रौशन लाल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जोन ,हरियाणा में आरती सक्सेना को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, बिहार मे प्रतिभा सम्मान स्वरूप पदोन्नति आशुतोष कुमार बने बिहार प्रदेश संरक्षक और ब्रजेश कुमार सिन्हा को मिला कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिम जोन, पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त कार्यभार मनोनीत किया गया है और मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।
दो माह में बिहार मे आशुतोष कुमार द्वारा अनुशंसित आवेदन पर 129पदाधिकारियों का मनोनयन और ब्रजेश कुमार सिन्हा द्वारा अनुशंसित आवेदन पर 51 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया और साथ ही दोनों के द्वारा कई सामाजिक स्मरणीय कार्य किया गया ।ऑनलाइन अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षता निर्दोष कुमार वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार सक्सेना ने किया।