बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
17 मई 2020 रविवार
आज एबीवीपी जिला इकाई द्वारा सरस्वती नगर इटवा के 40 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
वितरण टीम का नेतृत्व करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि एबीवीपी विगत दो महीने से अनवरत सेवा दे रही है। लगभग 5000 परिवार तक राशन सामग्री पहुंचाने का काम एबीवीपी द्वारा किया गया है। संगठन का संस्कार हमें मानव सेवा की सीख देता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि जब से लॉक डाउन प्रारंभ हुआ है तब से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉरोना वॉरियर्स के साथ इस राष्ट्रीय विपदा में डटे रहे। इसी क्रम में आज विभिन्न राज्यों से लौट रहे मजदूरों के घाव पर मरहम लगाने का काम एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उन्हें फ्रूटी, बिस्कुट व ब्रेड दिया गया।
जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि वास्तव में एबीवीपी अपने ध्येय ज्ञान, शिल, एकता के मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा की अनोखी मिशाल कायम की है। जरूरतमंदों के चेहरे की हंसी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को खुशी प्रदान करती है।
काउंसिल मेंबर आदित्य राज व आजाद कुमार ने कहा कि आज हम एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मजदूरों की सेवा की है क्योंकि वे इस देश के लिए जीते और मरते हैं।
मौके पर अमरेश सर, अभिषेक गौतम, दिनकर, शुभम, अंशु अमरनाथ ,अभिषेक, ध्रुव, विवेक ,नितिन ,नमन, पिंटू वीरू, विक्रांत, सोनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।