बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
16 मई 2020 शनिवार
आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के 20 जिला के जिलाअध्यक्षों, जिला के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी और जिला के सभी विधानसभा के प्रभारीयों के साथ बात की।
सभी विधानसभा प्रभारीयों ने अपनी-अपनी बाते रखी। अपने विधानसभा की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी सरकार के द्वारा की गई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख से 20 लाख प्रवासी मजदूरों के आने की उम्मीद है। पहले ये उम्मीद 10 लाख के करीब थी। सभी के लाने की व्यवस्था, उसको घर पर भेजने की व्यवस्था, घर के पास पंचायत या प्रखंड में रखने की व्यवस्था, रनटाइम रूम में नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का अल्पाहार और रात के खाने और उसके रहने की सारी व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे मजदूर दूसरे राज्य में कितनी तकलीफ से रह रहे थे, कैसे रह रहे थे। यह सोचने का विषय है। उस राज्यों ने भी इनके साथ क्या व्यवहार किया यह सोचने की बात है। किसी भी हालत में जो बिहार आना चाहते हैं किसी तरह हम लोग उसको ट्रेन से, बस से कैसे भी बिहार में लाने का काम कर रहे हैं।
सारी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। आने के बाद 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। उसके बाद उसका जो टिकट का पैसा लगा है और ₹500 अलग से दिया जाएगा। जिसका नहीं लगा है उसको भी कम से कम ₹1000 देने की व्यवस्था की जाएगी। सभी घर में 4 साबुन देने की प्रक्रिया वार्ड परिषद के द्वारा की जाएगी। जो प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभी को रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी। सभी घर में ही रहे। सभी जदयू कार्यकर्ता घर से ही काम करें। आपस में फोन से बात करते रहे। वातावरण को खराब नहीं करें। आपस में लड़ाई झंझट नहीं होने दे। प्रेम बना के रखे। बाहर जरूरत हो तो निकले। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मुंह में मार्क्स लगाएं। सरकार की योजना की जानकारी सभी को दें। कोई आपको दिक्कत हो तो आप शिकायत ऊपर में जानकारी दें।
ये सारी जानकारी मुकेश कुमार जैन जिला अध्यक्ष महानगर बेगूसराय ने मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेने के बाद दी।