वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
16 मई 2020 शनिवार
बेगूसराय-संजात पथ पर पर्रा महादलित टोला के समीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही एक महिला की साड़ी चक्के मे लिपट गयी। इस दुर्घटना मे बाईक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान कुभी निवासी शंभू सहनी की पत्नी मुन्नी देवी के रूप मे की गयी है।
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला बेगूसराय से अपने घर की ओर जा रही थी कि बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर पर्रा महादलित टोला के समीप अचानक मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से के चक्के में साड़ी फंस गयी। साड़ी चक्के में बुरी तरह से लिपटती चली गई और महिला तत्क्षण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। संयोग की बात है कि गाड़ी तेज नहीं थी वरना बचना मुश्किल हो जाता। इसके बावजूद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंसस नवीन कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को ईलाज हेतू बेगूसराय के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उक्त महिला का ईलाज चल रहा है।
हमेशा बाइक के पीछे बैठने वाली महिलाएं अपनी साड़ी, दुपट्टा बगैरह ठीक से संभाल कर बैठना चाहिए। क्योंकि साड़ी या दुपट्टा थोड़ा भी नीचे रहने पर वह चक्का में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। इसलिए हमेशा सावधान रहना चाहिए।
कोरंटीन सेंटर में रहनेवाले लोगों की हुई जांच
वीरपुर।
कोरोना वायरस महामारी को ले बनाये गये विभिन्न कोरंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच गुरुवार को की गयी।
सीओ नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान में प्रखंड के 5 कोरंटीन सेंटर में कुल 287 लोगों को रखा गया है। जिनके स्वास्थ्य की जांच की गयी। जिसमें से 4 लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया।
मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर आदि मौजूद थे।