बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
21 अप्रैल 2020 मंगलवार
कोरोना वॉरियर्स के लिए आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा की जिलाध्यक्ष संगीता केडिया ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी को 5 किलो अनाज और मास्क देकर सम्मानित किया। ये जान की परवाह न करते हुए हमलोग की रक्षा के लिए रात दिन लगे रहते है। समाज में इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान है।
जिलाध्यक्ष संगीता केडिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि covin 19 से बचाव के लिए हम सरकार के दिशनिर्देशों पर सभी को अमल करना चाहिए। हम बिनावजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। मास्क भी लगातार वितरण कर रहे है हमलोग।
लॉक डाउन के कारण सभी जरूरत मंद को रोजाना घर पर ही वितरण किया का रहा है। जो भी जरूरत मंद का पता चलता है हमारी समिति उन्हे खबर करती है कि घर पर आए। हम खाने पीने की सामग्री के साथ मास्क भी देते है। और जागरूक भी करते है। आम नागरिकों में जागरूकता की कमी है। उसे हम लोगो को सभी को जागरूक करना होगा। तभी हम corona19 से हम जंग जीत पाएंगे।
समिती जब से लॉक डाउन हुआ है। करोना का जब से संकट आया है। तभी से हम सभी एकजुट होकर कोई भूखा न सोए इस पर अमल करते हुए। हम सभी ने रोज 50 पैकेट का किट जिसमे एक किट में रोजमर्रा की खाने पीने की सामग्री आटा, दाल, चावल, आलू, तेल, मसाला, साबुन, मास्क इत्यादि रोज वितरण कर रहे है।
इस मुहिम में सचिव अनु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजना हिसरिया और पूरी टीम पूरी लगन से लगी हुई है। हमलोग समान वितरण के साथ सभी नागरिक को जागरूक कर रहे है कि आप सभी मास्क लगाए। हाथ बार-बार साबुन से करीब 20सेकंड तक धोए। घर से बाहर नहीं निकले।