बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
24 फरवरी 2020 सोमवार
पटना के गांधी मैदान में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आज नगर जिला जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक नगर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में समपन्न हुई। जिसमें नगर जदयू के सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साथी शामिल हुए।
01 मार्च 2020को पटना के गांधी मैदान में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला जदयू के संगठन प्रभारी दुर्गेश राय ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने सत्ता संभालने के बाद पूरे बिहार में जितना विकास का काम किए हैं। विपक्ष उन कामों को करने के लिए सात जन्मों तक कल्पना भी नहीं कर सकते। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सभी क्षेत्रों में विकास का परचम लहराया है। सिर्फ जरूरत है हम सभी कार्यकर्ता विकास किए गए उन सभी कार्यों को जन जन तक पहुंचाए।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी ने बिहार के तमाम जदयू कार्यकर्ताओं को 1 मार्च को गांधी मैदान पटना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन का आमंत्रण दिया है। उसी आमंत्रण को देने मै आपके पास आया हूं। आप सभी साथी बड़े तादाद में अपने अपने संसाधनों से 1 मार्च को गांधी मैदान को भरने का काम करे ताकि हमारे नेता का हौसला बड़ा हो सके और हमारी ताकत को देखकर विरोधी का हौसला पस्त हो सके और फिर उसी दिन गांधी मैदान से शंखनाद होगा कि 2020 फिर होंगे मुख्यमंत्री नीतीश।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने कहा कि आप के बदौलत ही पार्टी हैं। विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए और अपने नेता के हौसला को बढ़ाने के लिए बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में साथी 1 मार्च को पटना गांधी मैदान में चलने का काम करे। आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2020 में हमारे नेता आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर से मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण करेंगे और बचे खुचे विकास को पूरा कर देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में बिहार को लाने का काम करेंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य ही है जो नीतीश कुमार जैसे महान नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का गौरव हासिल होता है।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बेगूसराय के पूर्व महापौर ने कहा कि आप सभी साथी सम्मेलन में जाने की तैयारी करे। साथियों को जाने में जो भी साधन की आवश्कता होगी हम पार्टी के सक्षम सभी साथी आपस में विचार कर साधन को मुहैया कराएंगे। हमारे नेता नीतीश बाबू अपने काम के बदौलत फिर से 2020 में मुख्यमंत्री होंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जवाहरलाल भारद्वाज ने कहा कि विकास के तौर पर हमारे नेता नीतीश बाबू का कोई जोड़ा नहीं, दिल्ली में थोड़ा विकास का काम केजरीवाल जी ने किया तो सारा वोट केजरीवाल जी को मिल गया। लेकिन हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी ने केजरीवाल जी से कई गुना ज्यादा बिहार में सभी क्षेत्र में कायाकल्प करने में कोई कसर बाकी नहीं रखे हैं। इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता को नीतीश कुमार जी के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। सिर्फ जरूरत है आप सभी साथी 1 मार्च को पटना गांधी मैदान को भर अपने नेता के हौसला को बढ़ावे और आपकी ताकत को देख कर ही विरोधी पस्त हो जाए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश राय जी ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता साधन नहीं खोजते पार्टी के प्रति समर्पण और नेता के प्रति जुनून उसे गांधी मैदान पहुंचा देगा। पहले चुरा गुड़ की पोटरी बांध कर पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करते थे। अभी तो राजेश कुमार मुखिया जी, संजय सिंह जी और जवाहर लाल भारद्वाज जी जैसे कई कद्दावर नेता पार्टी में हैं। जो पार्टी के हर कार्यक्रमों में साथियों को बड़े तौर पर संसाधन मुहैया कराने का काम करते हैं। 1 मार्च 2020 के कार्यकर्ता सम्मेलन में साथियों को गांधी मैदान जाने के लिए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार मुखिया जी जिले के कुल 18 प्रखंडों के साथी को दो – दो गाड़ी कुल मिला कर 40 गाड़ी अपने देने की बात कही
श्री राय ने कहा कि अब बिहार की जनता जागरूक हो चुकी हैं। अब फिर से बिहार की जनता जंगल राज्य को देखना नहीं चाहती। इसलिए भरोसा है अपने नेता के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर बिहार की जनता अपार बहुमत से फिर से नीतीश कुमार जी को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से सेक्टर अध्यक्ष बिरजू चंद्रवंशी, डॉ फुलेना राय, मनीष शर्मा, छोटे यादव, फ़ैज़ अहमद, अजय पासवान, वीरेंद्र कुमार पटेल, जितेंद्र कुशवाहा एवं वरिष्ठ नेता में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार जीबू , राजेन्द्र महतो, अमरनाथ महतो, चंद्रमौली राय, निकाय पार्षद बबीता देवी, घनश्याम महतो, रमपुकार पटेल, सुमित प्रधान, विनीत भारद्वाज उर्फ बिट्टू, प्रिंस कुमार, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष राज कमल शर्मा, मृत्युंजय सिंह (विशाल होटल), मंजू देवी, अंजू देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी एवं अन्य कई साथी बैठक को सम्बोधित किए।