Fri. Apr 25th, 2025

बेगूसराय के तीन खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम में, टीम आंध्रप्रदेश रवाना

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

8 जनवरी 2020

बुधवार

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) तथा खेल एवं युवा विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 से 13 जनवरी 2020 तक आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल (बालक/बालिका) अंडर-14 की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम में बेगूसराय के 3 खिलाड़ियों के साथ बिहार की 24 सदस्यीय दल रवाना हुआ।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व इन खिलाड़ियों के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प दिनाँक-23 दिसंबर से 6 जनवरी तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांपलेक्स, पटना में आयोजित की गई। जिसमें बेगूसराय जिले के चयनित तुसार कुमार (एम आर जे डी कॉलेज,बिष्णुपुर) आदर्श कुमार (मध्य विद्यालय, बीहट) तथा साक्षी सिंह (ज्ञान भारती स्कूल, बीहट) को प्रशिक्षण के उपरांत बिहार टीम में चयनित किया गया।

विदित हो कि राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों बेगूसराय के गाँधी स्टेडियम में 19-22 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था जिसमें बेगूसराय की टीम अंडर-14 की उपविजेता रही थी।

बिहार टीम के कोच के रूप में बेगूसराय जिले के पिढौली निवासी सह एक्लव्य केंद्र, बक्सर के वॉलीबॉल कोच सह पूर्व खिलाड़ी रोहित कुमार को टीम के साथ कोच के रूप में भेजा गया है।

जिले से 3 खिलाड़ियों और कोच का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु होने पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा  भुवन कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, किलकारी केंद्र की संयोजिका अनुपमा सिंह, शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, अरविंद सिंह, अशोक कुमार, रंजन कुमार, चिरंजीव ठाकुर, कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्रा, वॉलीबॉल के पूर्व खिलाड़ी रामाज्ञा सिंह, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय रेफरी दिलीप कुमार सिंह, खिलाड़ी सम्भू कुमार, सुभम कुमार ने इन खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की सुभकामनाए दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed