वीरपुर-बेगूसराय :-
धर्मेंद्र कुमार ::–
03 जनवरी 2020
शुक्रवार
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन वीरपुर अंचल परिषद के द्वारा संत कबीर पुस्तकालय लक्ष्मीपुर में देश के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर सभा आयोजित कर उन्हें याद किया। सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रतिनिधि अम्बेदकर कुमार ने किया। सभा का संचालन ऋषभ कुमार ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव किशोर कुमार ने कहा सावित्रीबाई फुले के द्वारा किए गए कार्य को समाज में घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। तभी एक सुंदर समाज की कल्पना हम लोग कर सकते हैं। अपनी बातों को रखते हुए महाविद्यालय प्रतिनिधि अम्बेदकर ने कहा समाज और देश के लड़कियों को सावित्री बाई फुले के रास्ते आगे बढ़ने की जरूरत है।
अपनी बात को रखते हुए किशन कुमार सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी यातनाएं एवं सामाजिक कृतियों पर विशेष रूप से चर्चा किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रतिनिधि अम्बेदकर कुमार को सम्मानित किया गया साथ ही एआईएसएफ का सदस्यता अभियान चलाया गया।
मौके पर एसबीएसएस कॉलेज के उपाध्यक्ष विपुल कुमार, सोनू कुमार, राज कुमार, संकेत कुमार, नितिश कुमार, रामज्ञान, राजा कुमार, भरत, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद कादिर, सुभाष, सूरज, अजय आदि उपस्थित थे।