Thu. Mar 26th, 2026

आक्रोश मार्च निकाल जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

भोजपुर(आरा) ::–

बबलू कुमार-

29 नवंबर 2019

शुक्रवार

आरक्षी अधीक्षक भोजपुर के समक्ष जन अधिकार पार्टी लो०भोजपुर ने आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च दलान भलुहीपुर से शुरू होकर आरण्य देवी होते हुए गोपाली चौक, टाउन थाना से आरक्षी अधीक्षक कार्यलय के समक्ष सभा मैं बदल गया।

जिसकी अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी लो0 के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह एवं संचालन सामाजिक कार्यकर्ताओं प्रयाग यादव ने किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि भोजपुर जिले में आए दिन लगातार हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी की घटना आम बात हो गई है। कोई ऐसा दिन नहीं जब भोजपुर जिले में गोली ना चली हो। जिससे भोजपुर आरा की आम जनता हमेश डर और भय के माहौल व्याप्त है और जीने को मजबूर है।

आरा में शाम में लड़कियां या आम आदमी घर से बाहर निकालना उचित नहीं समझते। इस आक्रोश मार्च में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मिलकर नामित अपराधियों को 15 दिनों के अंदर गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो बाध्य होकर जन अधिकार पार्टी लो० आरा को बंद कराया जाएगा।

इस आक्रोश मार्च में पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप सिंह, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, छात्र अध्यक्ष रितेश कुमार, पप्पू शर्मा, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद साजिद, भुटकुन यादव, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, विजय राय, नंदन कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अंशु कुमार आदि लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed