Sun. Apr 27th, 2025

मां की ममता शर्मसार ::: नवजात को पानी भरे तालाब में फेंका

बिथान (समस्तीपुर ):-

सत्यम कुमार महतो:-

13 नवंबर 2019
बुधवार

हमारा समाज किस ओर जा रहा है यह कहना अब मुश्किल हो गया है। मनुष्य की मनुष्यता समाप्त होती जा रही है। मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। जब नवजात को जन्म देने के बाद पोषण करने की वजाय पोखर में फेंक दिया गया।

यह मामला विथान थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत अंतर्गत तकरोही स्थित पोखर का है। जहाँ मंगलवार की दोपहर पोखर से पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया।

आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद उसे पोखर में फेंक दिया गया। क्योंकि नवजात बच्चा अगर जन्म से ही मृत होता, तो उसे हगीज पैंट नहीं पहनाया जाता। लेकिन नवजात के सिर पर गमछा लेपेटा हुआ तथा हगीज पेंट पहनाया गया था।
शव पानी में तैर रहा था।

मंगलवार को राह चलते ग्रामीण ने पानी में शव को तैरते हुए देखा तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उक्त तालाब पर पहुंचे एवं
ग्रामीणों के सहयोग से पोखर से शव को बाहर निकाला गया। यह वारदात किसने तथा क्यों की इसकी खोजबीन पुलिस कर रही है‌‌।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बच्चा की पहचान कराई गई लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed