बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
2 अक्टूबर 2019
बुधवार
राष्ट्पिता महात्मा गाँधी एंव पूर्व प्रधानंमत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर नागरिक कल्याण संस्धान के द्बारा आमजनों को बाढ़ से राहत मिले, उसके लिए पदयात्रा निकाली गई। जो शहर में स्वर्ण जंयती पुस्तकालय से टार्फिक चौक तक गई।
इस मौके पर संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि गाँधी के उपर भारत से ज्यादा दूसरा देश आज शोध कर रहा है। इनकी प्रासंगिकता बढ़ती ही जा रही है। अहिंसा परमोधर्माहः को आज के नौजवान स्वीकार करें। गाँधी के सपनों का भारत बनाएं।
वहीं लालबहादुर शास्त्री जी ने ही हरित क्रांति लाई एंव जय जवान जय किसान का नारा दिया। कृषि को सर्वोत्तम काम बताया। किसान के मनोबल को बढा़ने एंव ताकतवर बनाने का काम किया। वह हरित क्रांति के बाद देश में अनाज की कभी कमी नहीं हुई। गाँव जब मजबूत होगा तभी देश भी आर्थिक रुप से मजबूत होगा।
इस मौके पर संस्थान के सदस्य अनुराधा कुमारी ने कहा कि पंचायती राज की कल्पना गाँधी का ही था। जो आज महिलाओं को अधिकार मिल रहा है। गाँव के हाथ में सत्ता आ गई है। गाँव का प्रधान ही देश के प्रधान को ताकत बना सकते है।
इंजीनियर गौरव कुमार ने कहा कि स्वस्छता ही समाज को सुंदर बना सकता है। मन की भी गदंगी को दूर कर उच्च विचार को अपनाएं।
इस मौके पर डां मनोज कुमार, अनिता राय, प्रमोद झा, प्रीयूष कुमार, वादल राजा, राज, सत्यम कुमार, सुधा कुमारी, पुजा, अमृता, काजल, संगीता, स्वाति, रश्मी, गुडि़या, रिंक्की सहित सैकेडो़ की संख्या में लोगों ने भाग लिया एंव बेगूसराय जिले के स्थापना दिवस पर शहरवासी को बधाई दिया।