बलिया-बेगूसराय ::-
बी के गुलशन :-
29 सितंबर 2019
रविवार
बलिया नगर पंचायत थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमीनिया के वार्ड 22 मनारी गाछी टोला में गत रात्रि लगभग 2:00 बजे वर्षा के कारण कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो पुत्र, एक पुत्री समेत मां भी घायल है। जिसे स्थानिय ग्रामीणों कि मदद से घायलोंं को इलाज के लिए बलिया अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बलिया नगर पंचायत वार्ड 22 के मनारी गाछी टोला स्थित करण कुमार केेे घर का है। जहां बीती रात उनकी पत्नी कारी देवी अपने बच्चों के साथ उसी घर में सोई हुई थी। जहां लगभग 2:00 बजे रात्रि में बारिश केे कारण उनका कच्चा मकान गिर गया।

जिसमें करण कुमार कि छह साल की पुत्री गुंजन कुमारी की मौत मलबे मेंं दबने से घटनास्थल पर ही हो गई तथा 8 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार, 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, डेढ़ वर्षीय पुत्री नैना कुमारी तथा उनकी पत्नी भी घायल हो गयी। वही ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।
जानकारी पाते ही नगर पंचायत कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां नगर पंचायत टैक्स दरोगा मनो कुमार दूरभाष से घटना की जानकारी बलिया अंचलाधिकारी को भी दिया, लेकिन घटना के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी बलिया अंचलाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए। इधर पीड़ित माँ रो-रो कर बेहाल है।
जबकि सूचना मिलने पर बलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।