बेगूसराय ::–
विजय श्री ::-
28 सितंबर 2019 शनिवार
कला संस्कृति एवं युवा विभाग,पटना तथा जिला प्रशासन,लखीसराय द्वारा 27 से 29 सितंबर तक अशोक धाम परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बालिका) अंडर-14, 17 तथा 19 में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिले के खिलाड़ियों की टीम आज लखीसराय के लिए रवाना हुई।
रवाना होने से पूर्व विभाग द्वारा खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिला वॉलीबॉल के क्षेत्र में बिहार का मक्का कहा जाता है। इस खेल में यहाँ से सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर अपना कैरियर बनाया। आप तमाम खिलाड़ियों के पास भी सुनहरा अवसर है सिर्फ अनुशासन और लगन के साथ आप खेल को खेलें तो सफलता जरूर मिलेगी। खेल तन, मन स्वस्थ रखने का भी सबसे अच्छा साधन है।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल (बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में दिनांक-27 से 29 सितंबर 2019 तक आयोजित है।जिसमें 4 दिन के प्रशिक्षण के बाद बेगूसराय जिले के अंडर-14, 17 तथा 19 की कुल 27 खिलाड़ियों को आज खेल में भाग लेने के लिए रवाना किया गया है। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 20 जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। बेहतर खेल के आधार पर राज्यस्तरीय टीम के गठन किया जाएगा। जो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नगर सचिव सह वॉलीबॉल संयोजक रणधीर कुमार, शारीरिक शिक्षक रंजन कुमार, अरुनव पंकज, अरविंद कुमार, ब्रजेश कुमार, मणिकांत, पंकज कुमार पंडित, रामचंद्र राय, चिरंजीवी ठाकुर, पल्लवी कुमारी, शालिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, अलका कुमारी कार्यालयकर्मी अरविंद मिश्रा, टीम कोच अमन कुमार, अभिजीत कुमार, बिट्टू कुमार, सहित टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।
प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ी
अंडर:-14 (बालिका):-
कोमल कुमारी,
रवीना कुमारी,
प्रेरणा प्रकाश,
साक्षी सिंह,
आँचल कुमारी,
रागिनी कुमारी,
रीता कुमारी,
सुमन कुमारी,
मोनी कुमारी
टीम प्रभारी:-शिखा कुमारी
अंडर:-17 (बालिका):-
अंजनी कुमारी,
मोनाली कुमारी,
मौसम कुमारी,
सुबुल कुमारी,
कंचन कुमारी,
कोमल कुमारी,
मिक्की कुमारी,
प्रीती कुमारी
आरती कुमारी
टीम प्रभारी:-मयूरिता झा
अंडर:-19(बालिका):-
अंशु कुमारी,
विनीता कुमारी,
कल्पना झा,
अमृता रंजन,
काजल कुमारी,
स्वाति कुमारी,
अंशु कुमारी,
अंजनी कुमारी,
सोनम कुमारी,
टीम प्रभारी:-रामाज्ञा सिंह
विदित हो कि इससे पूर्व कल्यानकेन्द्र बरौनी टाऊनशिप में दिनांक-23 से 26 तक ( चार दिवसीय) प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन प्रशिक्षक सह BMP आठ में पदस्थापित पूर्व खिलाड़ी अमन कुमार, शारीरिक शिक्षक सह पूर्व खिलाड़ी रंजन कुमार तथा पूर्व खिलाड़ी मयूरिता झा के द्वारा दिया गया। तत्पश्चात अंतिम रूप से तीनों उम्र वर्ग के लिए 9 सदस्यीय टीम चुनी गयी है।


