Sun. Dec 28th, 2025

महामानव राष्ट्रवाद के नायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::-

25 सितंबर 2019
बुधवार

बेगूसराय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने महामानव राष्ट्रवाद के नायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक आधार हैं। जिनके सिद्धांत एवं एकात्म मानववाद के आधार पर, भारतीय जनता पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि विश्व राजनीतिक मंच पर एकात्म मानववाद की अवधारणा के आधार पर व्यष्टि से लेकर समष्टि तक राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित दीनदयाल उपाध्याय का विचार आज विश्व के लिए सबसे ज्यादा प्रसांगिक है। उन्होंने कहा दीनदयाल उपाध्याय का सपना आज नरेंद्र मोदी के यसस्वी नेतृत्व में पूरा हो रहा है। जहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता और उसके लिए केंद्रीय कार्यक्रमों की शुरुआत कर नरेंद्र मोदी जी ने उनके सपने को आगे बढ़ाया है।

पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता ने दीनदयाल उपाध्याय को वर्तमान राजनीति का सूर्य बताया। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीनदयाल उपाध्याय को पीड़ित मानवता का सबसे बड़ा हितेषी बताया।

उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा के मृत्युंजय कुमार वीरेश, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजीव कुमार वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार बंटी, नगर मंत्री राकेश पांडे, कौशल किशोर सिंह, सौरभ जयसवाल, मोहम्मद जफर, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed