बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
22 सितंबर 2019
रविवार
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना तथा जिला प्रशासन, सिवान के द्वारा 23 से 24 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय फुटबॉल (बालिका) अंडर-14 तथा 17 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिले से 32 खिलाड़ियों को आज खेल विभाग के द्वारा जर्सी-पेंट प्रदान कर सिवान में मैच खेलने के लिए रवाना किया गया।
सिवान रवाना होने वाले खिलाड़ी हैं:-
अंडर:-14 (बालिका):-
मौसम कुमारी,
मुस्कान कुमारी,
सुहानी भारती,
आराध्या कुमारी,
सरिता कुमारी,
करीना कुमारी,
काजल कुमारी,
रूही कुमारी,
रवीना कुमारी,
कंचन कुमारी,
सोनाली कुमारी,
साजन कुमारी,
मौसम कुमारी,
श्रीति कुमारी,
गुड़िया कुमारी,
निशु कुमारी,
टीम प्रभारी एवं कोच सरिता दर्जी, सुनील कुमार हैं।
अंडर:-17 (बालिका):-
स्वीटी कुमारी,
सिमरन,
अमृता कुमारी,
नेहा रानी,
निम्मी कुमारी,
मन्नू कुमारी,
अदिति सौम्या,
शिम्पी रानी,
राधा सुरुचि,
कनक कुमारी,
सोनाली कुमारी,
आयुषी कुमारी,
चाँदनी कुमारी,
लाडली कुमारी,
मुस्कान कुमारी,
चंचल कुमारी।
टीम प्रभारी एवं कोच सुकामया राय, गोविंद कुमार सिंह।
आपको बता दें कि बेगूसराय जिले से पहली बार विद्यालय खेलों में महिला खिलाड़ियों की फुटबॉल टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिसमें लीफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, बछवाड़ा की 12 खिलाड़ी, उच्च विद्यालय, राजवाड़ा की 10 खिलाड़ी तथा अन्य विद्यालयों की खिलाड़ी शामिल हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों को रवाना करने से पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय भुवन कुमार ने कहा कि विद्यालय खेलों में बेगूसराय जिले से पहली बार महिला फुटबॉल टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने जा रही है। यह जिले के फुटबॉल कोच, संयोजक चिरंजीवी ठाकुर, जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार तथा जिले के शारीरिक शिक्षकों के मेहनत का प्रतिफल है।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, अरविंद कुमार, ब्रजेश कुमार, राजवाड़ा स्कूल के शिक्षक रमेश कुमार, फुटबॉल संयोजक चिरंजीवी ठाकुर, कोच रौशन कुमार, गोलू कुमार मौजूद थे।

