Thu. Mar 26th, 2026

जल-जीवन-हरियाली जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

वीरपुर-बेगूसराय ::-

21 सितंबर 2019

शनिवार

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जागरूकता रथ को वीरपुर प्रखंड के बीडीओ अखिलेश कुमार एवं प्रखंड महिला प्रसारपदाधिकारी सीमा रानी बोस ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रथ वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के गांवो मे भ्रमण कर लोगो को जागरूक करने का काम करेगी।

साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के संदेशो के माध्यम से लोगो को विस्तार से जानकारी देने का काम करेगी।

मौके पर आवास पर्यवेक्षिका श्वेता शालिनी समेत विभिन्न विभागो के कर्मी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed