भगवानपुर(बेगूसराय) ::-
राजीव कु.”नयन” :-
29 जुलाई 2019
प्रखंड क्षेत्र के उ0 म0 विद्यालय उर्दू दमोदरपुर के सैकड़ो छात्र-छात्राओ द्वारा वी आर सी कार्यालय को घेरते हुए मध्यान भोजन प्रभारी राजेश कुमार को एक आवेदन दिया।
छात्र-छात्राओ ने बताया कि आज एक महीना से विद्यालय मे पुर्व प्रधानाध्यपक के गलत कारनामो एवं मध्यान भोजन के सामानो को एक कमरे मे बंद कर चाभी नही देने के कारण, महीनो से मध्यान भोजन बंद है।
विदित हो की उक्त विधालय के पुर्व प्रधानाध्यापक मो जमाल उद्रीन अंसारी द्वारा मनमाने ढंग से विद्यालय चलाना एवं छोटी बच्ची से अभ्रद व्यवहार के कारण विभाग द्वारा उन्हे निलंबित करते हुए वरौनी वी आर सी मे योगदान कराया। लेकिन फिर भी उक्त विद्यालय के प्रति रवैया ठीक नही रहा। जिसके कारण करीब एक महीना से वहां मध्यान भोजन बंद है।
आज सोमबार को विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छत्राएं द्वारा वी आर सी राजेश कुमार द्वारा आज विद्यालय पहुंच एवं ताला तोड़कर मध्यान भोजन चालू करवाने के आश्वन के बाद सभी बच्चे वापस अपने विद्यालय लौटे।
इस घेराव में आशीष, आफताब, नजराना, प्रवीन, दिलशाद, रोशनी, जेवा, सनिया, अमन सहित सैकड़ो छात्र-छ्त्राए मौजूद थे।

