भगवानपुर (बेगूसराय) ::–
राजीव कुमार “नयन” :-
25 जुलाई 2019
प्रखंड क्षेत्र के काजीरसलपुर पंचायत के प्रणव भारती के चार पोखरो मे जल संचयन अभियान का जायजा लिया गया। मुखिया प्रणव भारती काजीरसलपुर के जन भागीदारी द्धारा पोखरो का उगाही कराया और जल संचय की व्यवस्था की।
प्रणव भारती के कामो की केन्द्रीय टीम ने प्रसंशा की।केन्द्रीय टीम के केन्द्रीय नॉडल अधिकारी विदुषी चतुवेदी, सेटर वाटर कमीशन के तकनीकी अधिकारी बलराम कुमार,भगबानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अजय कुमार, जागो गांव NGO के निदेशक सोमेश चौघरी और जिला संयोजन अनंद कुमार भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय टीम ने बताया कि जल शक्ती अभियान का मुख्य उदेश्य जल संग्रहण और जल संचयन है।
स्कूलों मे जल संचय के लिए शॉक पिट निर्माण, पौद्या रोपण और वाटर हावेस्टिग पर जोर दिया। इसमे बर्षा का जल इकट्टा होकर भूजल में स्थित हो जाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।
भगवानपुर प्रखंड के सभी जल स्त्रोतो को चिन्हित कर जागो गांव जल शक्ती आभियान को सफल वनाने मे सहयोग देगी।
CWC के तकनीकी अघिकारी बलराम जी ने कहां कि प्रखंड के बलान व वैती जैसी नदियो को घेर कर जल संचय किया जाएगा।