Thu. Apr 24th, 2025

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया जांच :: अधिकतर केंद्रों पर अनियमितता, शोकॉज पूछा गया

बलिया :: बेगूसराय ::–

23 जुलाई 2019

@ सात आंगनबाड़ी केन्द्रों को किया गया जांच

@ जांच में तीन आंगनबाड़ी केन्द्र मिले बंद

बलिया प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया पंचायत में आज मंगलवार को बलिया प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राधिका रमण रानी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में तीन केन्द्र बंद मिले जबकि अन्य केन्द्रों पर स्थिति संतोषप्रद नहीं मिली। इसकी जानकारी देते हुए सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार केन्द्र संचालन में गड़बड़ी को लेकर शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसके आलोक में आज मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया पंचायत के विभिन्न केन्द्रों का जांच किया गया।

बंद आंगनवाड़ी केंद्र

सबसे पहले 10 बजकर 30 मिनट पर केन्द्र संख्या 02 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में केन्द्र बंद पाया गया। वहीं 10 बजकर 35 मिनट पर केन्द्र संख्या 04 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केन्द्र बंद पाया गया और केन्द्र के दरवाजा पर 11 बच्चे खड़े थे। जो लापरवाही को दर्षाता है। 10 बजकर 40 मिनट पर केन्द्र संख्या 07 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद था और बाहर में बोर्ड भी नहीं लगा था। वहीं केन्द्र संख्या 06 के निरीक्षण में कई अनियमितता पाई गई। वहां पोषाहार नहीं बना था और केन्द्र पर गंदगी समेत अन्य गड़बड़ी पाई गई। केन्द्र संख्या 142 का जांच 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया। वहां सेविका ने समय से पहलेे बच्चों को छुट्टी दे दी थी और सहायिका केन्द्र पर नहीं पहुंची थी। वहीं केन्द्र संख्या 8 पर 20 बच्चे मौजूद थे। बच्चे पोषाहार खा चुके थे। सहायिका अनुपस्थित थी।

निरीक्षण में गडबड़ी पाए गए केन्द्र और बंद पाए गए केन्द्र की सेविका व सहायिका से शोकाॅज पूछा जा रहा है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed