वीरपुर :: बेगूसराय ::-
धर्मेंद्र कुमार
22 जुलाई 2019
वीरपुर प्रखंड के के लिए आज का दिन मनहूस भरा रहा। मुजफ्फरा स्थित ईमली घाट के बूढ़ी गंडक नदी मे डूबने से दो बच्ची की मौत हो गयी।
एक बच्ची की लाश बरामद हो गयी वही दूसरे बच्ची की लाश की खोजबीन जारी है। बरामद लाश की पहचान भवानंदपुर निवासी मोतिउर रहमान की नौ वर्षीय पुत्री मौसमी प्रवीण की रूप मे की गयी है। वही दूसरी बच्ची उसी गांव के अबुतालीव के ग्यारह वर्षीय पुत्री रेशमी खातुन की लाश की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से जारी है।
घटना के संबंध मे स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि उक्त दोनो बच्ची अपने एक अन्य सहेली के साथ बीते रविवार को चार बजे से घर से निकली थी। देर रात तक वापस घर नही पहुँची, तब उक्त दोनो बच्ची की खोजबीन शुरू हुई।
आज सुबह मुजफ्फरा स्थित इमली घाट के बूढ़ी गंडक नदी से मौसमी प्रवीण की लाश बरामद की गयी। घटना से परिजनो मे कोहराम मच गयी है। भवानंदपुर मे मातमी सन्नाटा पसर गया है।

