Thu. Apr 24th, 2025

जागरुकता रैली निकाल बच्चों ने दिया जल संरक्षण व सफाई सन्देश

भगवानपुर (बेगूसराय) ::–

15 जुलाई 2019

जल शक्ति अभियान के तहत कन्या उo मo विo महेशपुर के शिक्षकों एवं छात्र व छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें बच्चों के द्वारा “जल ही, जीवन है। जल बचाएँ – जीवन बचाएँ ” का नारा लगाते हुए पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद वृक्षारोपण, रंगोली, सेमिनार, पेन्टिंग, सफाई अभियान सहित आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उक्त मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश लोगों को जल के महत्व के बारे में बताना और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वहीं मोo यूसुफ आजाद ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की भूमिगत जल स्तर में हो रही कमी ने भविष्य की चिंता को बढ़ा दी है। हमें वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय करना होगा। जल की बर्बादी को रोकना होगा तथा पेड़ लगाने होंगे। जिससे भूमिगत जल की उपलब्धता बनी रहे।

इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार सिंह, मोo फैशल अली, इंदु कुमारी, मीना कुमारी, राज कुमारी, धर्मवीर कुमार उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed