वीरपुर : बेगूसराय ::-
07 जुलाई 2019
आज रविवार को वीरपुर प्रखंड के नौला गांव मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डा सहेंद्र सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय विधानसभा के विधायक अमिता भूषण जनता की समस्याओ की निदान को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास के लिए दृढसंकलपित है। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ से जनता की समस्याओ को सूची अविलम्ब जमा करने की अपील की।
इस बैठक को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्य्क्ष संजीव कुमार, विनोद सिंह, शंभू साह, धर्मराज सहनी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।