वीरपुर :: बेगूसराय :::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
वीरपुर के गल्ला व्यवसायी पृथ्वी चौधरी का अपहरण कर किये गए हत्या के बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां के व्यवसायी वर्ग डरे तथा सहमे हुये हैं। उन्होंने वीरपुर बाजार में पेट्रोलिंग की व्यवस्था को ले डीएम व एसपी से बात करने की बात कही। कहा कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु भी पहल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे।
इसके बाद वे वीरपुर पश्चिम पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता सच्चिदानंद राय के घर पर गये तथा उनके पिताजी के द्वादशा कर्म के मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह के घर पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले।
मंत्री ने बभनगामा जाकर 3 जून की रात्रि गाड़ी से कुचल कर मरे दीपक कुमार के परिजनों से भी भेंट की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कुंदन भारती, अमरेंद्र कुमार अमर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू पासवान, मुखिया पंकज कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, रंजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू,पंकज चौधरी संजीत पासवान आदि उपस्थित थे।