Thu. Apr 24th, 2025

8 जून शनिवार को नवनिर्वाचित सांसद व भारत सरकार के मंत्री का होगा भव्य स्वागत

बेगूसराय ::–

बेगूसराय के नवनिर्वाचित सांसद व भारत सरकार के पशुपालन-डेयरी एवं मत्स्य विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह का मंत्री बनने के पश्चात पहली बार बेगूसराय आगमन पर उनके भव्य स्वागत व सम्मान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों की रूप रेखा तैयार की गई।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बेगूसराय के लिए यह गौरव का क्षण है। जब एक लंबे कालखंड के बाद बेगूसराय से इतने रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह केंद्र सरकार के मंत्री बने है।

8 जून शनिवार को बेगूसराय के सांसद मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय की इस धरती पर आएंगे। बेगूसराय के जिस जनता ने उन्हें अपार जन समर्थन देकर दिल्ली भेजा है। वही जनता बेगूसराय को मिले सम्मान के बदले स्वागत का भाव लेकर उनके समक्ष खड़ा होगा।

केंद्र सरकार के विकास के कार्यों में जिस प्रकार से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर “सबका साथ सबका विकास” के मूल मंत्र पर चलकर पिछले 5 वर्षों में देश के हर वर्ग के लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उसी विकास की गति को और अधिक तीव्रता देने के लिए बेगूसराय के आम जनमानस ने गिरिराज सिंह को चुना है।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून के 10.30 बजे दिन में जिले भर के जुटे कार्यकर्ता अपने नेता गिरीराज सिंह का बेगुसराय प्रवेश द्वार सिमरिया में गाजे बाजे, सैकड़ो मोटरसाइकिल, चार चक्का से पहुंचेगें।

सांसद जीरोमाइल अवस्थित राष्ट्रकवि दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। बेगूसराय हरहर महादेव चौक से फूलों से सजी खुली जीप पर सवार होकर मेन मार्किट होते दर्जनों तोरणद्वार होते हुए। दिनकर हॉल में आयोजित अभिनंदन सह धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह के आगमन पर आयोजित स्वागत व सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने की बात कहते हुए कहा की जिस प्रकार से गिरिराज सिंह रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर बिहार समेत संपूर्ण राष्ट्र में एक इतिहास रचा है। ठीक उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के जोश, उमंग व उत्साह से यह स्वागत व सम्मान समारोह भी ऐतिहासिक होगा।

चुनाव परिणाम के उपरांत आज की इस पहली बैठक में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक चुनाव परिणाम एवं गिरिराज सिंह को भारत सरकार के कैविनेट मंत्री बनाये जाने के खुशी में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियों का इजहार व्यक्त किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष उषा रानी, प्रेमशंकर राय, सुनीता पायल(निगम पार्षद), अमरेश कुमार, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, राजीव वर्मा, राजेश अम्बष्ट, पार्टी के पूर्व महामंत्री अमरेन्द्र अमर, हीरा पोद्दार सहित जिला मंत्री रौनक कुमार, रामप्रवेश सहनी, सीताराम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रवक्ता रूपेशमनी सिंह, आयुष ईश्वर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील मुन्ना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो0सकिव जया, महंत विश्वनाथ दास, महेश रजक सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed