Sun. Oct 11th, 2026

नवरात्रि के प्रथम दिन बेगूसराय पहुंचीं रानी दीदी, प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास के बीच मनाया गया जन्मदिवस

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय। नवरात्रि के पावन प्रथम दिन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, बिहार एवं झारखंड की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रानी दीदी जी का बेगूसराय स्थित ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु पसंद भवन में शुभ आगमन हुआ। उनके आगमन पर सेवाकेंद्र में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रानी दीदी जी का जन्मदिवस प्रेम, स्नेह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बेगूसराय सेवाकेंद्र की संचालिका बीके कंचन दीदी ने अपने भावपूर्ण उद्गार व्यक्त करते हुए रानी दीदी जी से प्राप्त स्नेह, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक पालना के अनुभव साझा किए। उन्होंने दीदी जी के सान्निध्य से मिली प्रेरणा एवं सहयोग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने एक-एक कर रानी दीदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका बहन ने मधुर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। रानी दीदी जी को स्नेहपूर्वक सजाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के सुंदर दृश्यों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में अरेराज से बीके मीना दीदी, दिल्ली से बीके गुड्डू दीदी, मुजफ्फरपुर से बीके सीता दीदी, बीके अरविंद भाई, बीके इंद्रेश भाई तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय माउंट आबू से बीके संजू भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर रानी दीदी जी को चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित भाई-बहनों ने उनसे दिव्य दृष्टि एवं आशीर्वाद प्राप्त किए तथा ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्रि के पावन अवसर पर रानी दीदी जी का आगमन और जन्मदिवस समारोह सभी के लिए खुशी, आत्मीयता और आध्यात्मिक प्रेरणा का विशेष क्षण बना रहा। पूरे कार्यक्रम में प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली।

नेशनल न्यूज़ टुडे
खबरें वही जो हो सही

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed