Mon. Oct 5th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के छठे दिन सोमवार को बी.पी. इंटर स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 17 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयनित खिलाड़ियों में से ही बेगूसराय की जिला स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा, जो आगे जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिहार के बच्चे आज विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेट के प्रति देश में खासा उत्साह है और बेगूसराय के खिलाड़ी भी मेहनत एवं लगन के साथ इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। गांव की गलियों से निकलकर युवा खिलाड़ी जिला स्तरीय टीम में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण, सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

चयनकर्ताओं की टीम

खिलाड़ियों के चयन के लिए अरनव पंकज, दीपक कुमार दीप, अभय आर्यन, सुमित कुमार एवं राहुल कुमार चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई।

प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, शुभम, रितेश, सोनू, शशि सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चयनित बल्लेबाज

सनी, अमन, आर्यन, हर्ष, शुभम, प्रियांशु, निशांत, दिव्यांशु, शौर्य, सत्यम, प्रियांशु उत्सव, युवराज, आशीष, संजीत, सचिन, दिव्यांशु पराशर, कृष्णन, श्रेया झा एवं अनुराग।

चयनित गेंदबाज एवं क्षेत्ररक्षक

आयुष, बंटी, प्रत्यूष, दिव्यांशु, हर्षित, निशांत, सन्नी, श्रेयांश, सुमित, अमित, सुमन, अंकेश, मानस, ऋतुराज मुबारक, ऋतिक, कुलदीप एवं प्रेम।

इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से बेगूसराय की जिला स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed