Sat. Sep 26th, 2026

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने बनाई प्रखंड स्तर तक रणनीति

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सोनू शंकर ने की।

इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर तक संगठनात्मक रणनीति तैयार की।
बैठक में पार्टी नेताओं ने शिक्षक सीट से डॉ. सुरेश प्रसाद राय एवं स्नातक सीट से रवीन्द्र यादव को चुनाव में समर्थन देने तथा उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।

पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि जन सुराज का लक्ष्य बिहार के शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान की मांग, वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर शिक्षकों के समायोजन तथा शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाने की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि स्नातक पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी पार्टी काम करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पूर्ववर्ती सरकारों ने जनता को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटकर शासन किया, जिसके कारण राज्य में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए नई राजनीतिक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बलिया प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह, बखरी नगर मंडल महामंत्री संजय सिंह राठौर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संजय गौतम ने दावा किया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव की आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
बैठक में जिला महासचिव मजहर अली, अधिवक्ता रजनीश कुमार, तोकीर आलम, तुफैल अहमद, मो. अब्दुल्ला, आर.एन. सिंह, नीलकमल, निशांत, किरण कुमारी, रुपम कुमारी, सुनैना देवी, माधुरी सिंह, अगम कुमार, कुमार गौतम, डॉ. मृत्युंजय, त्रिभुवन राय, रामनंदन पासवान, अजीत गौतम, प्रमोद पाठक, अंजरारूल अनवर, हयान, मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, विंग कमांडर रंजीत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed