न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी में बड़े उत्साह के साथ 67वां इंडियनऑयल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश, विशिष्ट अतिथि व पूर्व कार्यकारी निदेशक-प्रभारी, बरौनी रिफाइनरी, श्री सी. एस. दास, कार्यकारी निदेशक (परियोजना व कोर ग्रुप) श्री संजय रायजादा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री एस. के. सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा एवं एच.एस.ई) श्री हंसराज गणवीर, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) श्री ए. पी. सिंह , मुख्य महाप्रबंधक(कोर ग्रुप) श्री राजू मशाहारी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) श्री पी. आर. पराते, ऑफिसर एसोसिएसन तथा बीटीएमयू के प्रतिनिधि, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष ने बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित डॉ बी आर अंबेडकर, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ‘बिहार केसरी’ डॉ श्री कृष्ण सिंह और सूरज भवन स्थित श्री सूरज बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

श्री सत्य प्रकाश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ श्री अनिल ढौंडियाल, कमांडेंट (सी.आई.एस.एफ़), ने भी रिफाइनरी के स्थापना स्थल पर पुष्पांजली देकर उन समस्त कर्मचारियों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया जिन्होंने रिफाइनरी के निर्माण की मजबूत नीव रखी और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने। इसके उपरांत श्री सत्य प्रकाश ने बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों को दायित्वों के निर्वहन, सत्यनिष्ठा, दक्षता और राष्ट्र निर्माण और इंडियनऑयल के विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। तत्पश्चात कार्यकारी निदेशक ( परियोजना एवं कोर ग्रुप ) श्री संजय रायजादा ने माननीय अध्यक्ष, श्री ए. एस. साहनी का संदेश और मुख्य महाप्रबंधक (तकनीक) श्री एस. के. सरकार ने निदेशक(रिफाइनरीज़), श्री अरविंद कुमार का संदेश कर्मचारियों तक पहुंचाया। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इंडियनऑयल दिवस पर अध्यक्ष (जागृति क्लब) डॉ सुष्मिता प्रकाश एवं उपाध्यक्ष, श्रीमती अनुराधा रायज़ादा के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा की गईं।
सरकारी आवासीय स्कूल में स्नेह और देखभाल के बीच पल रही इन नन्हीं बेटियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।


