Sat. Jun 20th, 2026

संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उप- समिति ने किया बरौनी नराकास का सफल निरीक्षण  

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उप- समिति ने बरौनी नराकास का सफल निरीक्षण दिनांक 16 जून 2026 को किया।

सिलीगुड़ी के मेरियट होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारत के दस नराकास अध्यक्ष कार्यालय  और सदस्य कार्यालयों का निरीक्षण उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया। आलेख एवं साक्ष्य उप-समिति के अध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब (सांसद) एवं उनकी छह सदस्ये टीम ने निरीक्षण कर सभी कार्यालयों को राजभाषा के उपयोग को बढ़ाने की सलाह दी।

बरौनी नराकास के निरीक्षण के दौरान नराकास अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश, कार्यकारी निदेशक एव रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी ने समिति के सभी सदस्यों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। अपने स्वागत सम्बोधन में श्री प्रकाश ने बरौनी नगर की बरौनी नराकास द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि बरौनी नराकास के सदस्य कार्यालय अपने आधिकारिक कार्यों में राजभाषा का उचित उपयोग कर रहे हैं साथ ही वार्षिक कार्यक्रम के आधार पर बैठकें, संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं आदि नियमित रूप से आयोजित कर रहे हैं।

बैठक में अध्यक्ष कार्यालय के अलावे बरौनी नराकास से पूर्वी क्षेत्र पाइप लाइन(बरौनी कानपुर पाइप लाइन), इंडियनऑयल, भारत पैट्रोलियम, क्षेत्रीय कार्यालय, बेगूसराय, भारतीय स्टेट बैंक, बेगूसराय, सीआईएसएफ, बरौनी इकाईं, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्णुपुर और यूनियन बैक ऑफ इंडिया, बेगूसराय का भी निरीक्षण किया गया।

आलेख एवं साक्ष्य उप समिति के अध्यक्ष महोदय ने राजभाषा के वृहद विकास के लिए सभी कार्यालयों से आश्वासन लिया और हिन्दी की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक के अंत में अध्यक्ष बरौनी नराकास श्री सत्य प्रकाश को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस खबर की जानकारी अर्पिता पटेल, कॉर्पोरेट संचार अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed