Wed. Jun 10th, 2026

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में तेघड़ा प्रखंड के 18 छात्र सफल

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में तेघड़ा प्रखंड के 18 छात्रों ने सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम बढ़ाया है।

सोनाक्षी कुमारी

सफल छात्रों में मध्य विद्यालय परबंदा के तीन छात्र आदित्य कुमार, आयुष कुमार एवं कोमल कुमारी, मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार के दो छात्र अंशु कुमार एवं आशुतोष कुमार, मध्य विद्यालय दुलारपुर के दो छात्र देव भारद्वाज एवं विक्की कुमार, मध्य विद्यालय आलापुर के दो छात्र रेशमी खातून एवं आदित्य कुमार, मध्य विद्यालय बरौनी की छात्रा सोनाक्षी कुमारी, मध्य विद्यालय दनियालपुर नं0 दो का छात्र संगम कुमार, मध्य विद्यालय पिढ़ौली की छात्रा आस्था कुमारी, कन्या मध्य विद्यालय बरौनी दो की छात्रा अमृता कुमारी, मध्य विद्यालय पैगंबरपुर आयोध्या की छात्रा आयुषी कुमारी, मध्य विद्यालय दीनदयालपुर की छात्रा रकीबा बानो, पीएम श्री राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा का छात्र अंशु कुमार, मध्य विद्यालय हसनपुर का छात्र विकास कुमार एवं मध्य विद्यालय शोकहारा संस्कृत की छात्रा राजनंदनी कुमारी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।

अंशु कुमार

इस परीक्षा में मध्य विद्यालय परबंदा का छात्र आदित्य कुमार ने कुल 180 में से 145 अंक प्राप्त कर प्रखंड में पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार का छात्र 144 अंक एवं तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय बरौनी की छात्रा सोनाक्षी कुमारी ने 142 अंक प्राप्त की है।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, मंजर शायान, कारी पासवान, शंभू प्रसाद सिंह, नवीन कुमार एवं संजय कुमार आदि ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रखंड स्तरीय ओपन टेस्ट के आयोजन से छात्र जागरुक एवं प्रोत्साहित हो रहे हैं तथा अधिक से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होकर सफल भी हो रहे हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed